अपराध दुर्घटनाछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश गुप्ता का वाड्रफनगर में भव्य स्वागत

IMG-20260205-WA06401-300x300 भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश गुप्ता का वाड्रफनगर में भव्य स्वागत

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर भाजपा मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश गुप्ता का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। भाजपा संगठन द्वारा उन्हें बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
मुकेश गुप्ता इससे पहले भाजपा संगठन में मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी तथा सांसद प्रतिनिधि जैसे कई महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। वे लगातार पाँच बार जनपद सदस्य निर्वाचित होकर क्षेत्र में अपनी लोकप्रियता और सक्रिय समाजसेवा का परिचय दे चुके हैं। हाल ही में वे निर्विरोध जनपद सदस्य चुने गए, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों ने भाजपा संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।
नियुक्ति के बाद वाड्रफनगर भाजपा मंडल में उनके प्रथम दौरे और परिचयात्मक बैठक के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल तथा प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने उनका स्वागत किया।
मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यशाला के बाद परशुराम चौक पर पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके बाद पदयात्रा करते हुए उन्हें सभा स्थल तक लाया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य अभिनंदन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!