छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

दाशोदी सिंह के नेतृत्व में दशरमा रोड जिला बलौदाबाजार -भाटापारा में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।

IMG-20240920-WA0374-300x202 दाशोदी सिंह के नेतृत्व में दशरमा रोड  जिला बलौदाबाजार -भाटापारा में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर से सहायतित चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा के परियोजना निदेशक मंगल पाण्डेय के मार्गदर्शन में एवं परियोजना प्रबंधक दाशोदी सिंह के नेतृत्व में दशरमा रोड जिला

IMG-20240920-WA0373-300x225 दाशोदी सिंह के नेतृत्व में दशरमा रोड  जिला बलौदाबाजार -भाटापारा में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।

बलौदाबाजार -भाटापारा में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। संस्थागत पब्लिक पार्टनरशिप प्रोवाइडर डॉक्टर हेंस ब्लिकस द्वारा जरुरतमंद मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. के काउन्सलिंग पश्चात् लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के कॉउंसलर सुलोचना देवांगन द्वारा समुदाय आधारित

स्क्रीनिंग के माध्यम से एच आई वी स्क्रीनिंग किया गया।
दशरमा रोड में निवासरत जरूरतमंद एवं कामकाजी परिवारों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार हेतु निःशुल्क आयोजित इस शिविर से घर पहुंच सेवा उपलब्ध हुई। जिसका लाभ कामकाजी एवं जरूरतमंद परिवारों को मिला। स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर में एचआईवी/एड्स, सिफलिश, क्षयरोग,यौन जनित रोग, एवं मौसमी बिमारियों का परीक्षण एवं उपचार किया गया।
IMG-20240920-WA0372-300x229 दाशोदी सिंह के नेतृत्व में दशरमा रोड  जिला बलौदाबाजार -भाटापारा में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।

इस निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर को सफल बनाने में यशपाल जांगड़े आउट रीच वर्कर,पीयर एजुकेटर सुखबाई एवं रौशनी लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा बलौदाबाजार का सराहनीय सहयोग रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!