छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

स्वच्छ समुदाय बनाने में जनसमूह निभा रहे सामूहिक भागीदारी

व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा स्वच्छता कार्यक्रम

IMG-20240922-WA0275-300x138 स्वच्छ समुदाय बनाने में जनसमूह निभा रहे सामूहिक भागीदारी

*बलरामपुर 22 सितम्बर 2024/* कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील के नेतृत्व में “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ थीम पर स्वच्छता ही सेवा अभियान सभी विकासखण्ड में चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से जिले के ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन कर सभी
IMG-20240922-WA02741-300x159 स्वच्छ समुदाय बनाने में जनसमूह निभा रहे सामूहिक भागीदारी

स्थानों में साफ-सफाई की जा रही है। जिसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और दायित्वों को निभाने का संदेश दे रहे है।साथ ही नागरिक अपने आस-पास के क्षेत्रों में सफाई रखने संकल्प भी ले रहे है।इसी कड़ी में स्वच्छता ही
IMG-20240922-WA02731-300x153 स्वच्छ समुदाय बनाने में जनसमूह निभा रहे सामूहिक भागीदारी
सेवा अन्तर्गत नगर पालिका परिषद बलरामपुर में डोर टू डोर जागरुकता अभियान चलाया जा गया।जिसमे नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया
IMG-20240922-WA0276-300x138 स्वच्छ समुदाय बनाने में जनसमूह निभा रहे सामूहिक भागीदारी

स्वच्छ परिवेश तैयार करने गीला–सूखा कचरा अलग–अलग कर कचरा को डोर टू डोर कलेक्शन करने वाले वाहनों में देने को कहा गया साथ ही साथ वार्डो के
IMG-20240922-WA0273-300x153 स्वच्छ समुदाय बनाने में जनसमूह निभा रहे सामूहिक भागीदारीIMG-20240922-WA02741-300x159 स्वच्छ समुदाय बनाने में जनसमूह निभा रहे सामूहिक भागीदारी

लगभग 150 हाउस होल्ड में डस्टबीन का वितरण भी किया गया। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि , सीएमओ सहित स्वच्छता दीदी शमिल हुए।

IMG-20240922-WA0277-300x134 स्वच्छ समुदाय बनाने में जनसमूह निभा रहे सामूहिक भागीदारी
जनपद पंचायत शंकरगढ़ एवम राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायतों में भी स्वच्छता श्रमदान किया गया।
ग्राम पंचायत भरतपुर, डीपाडीह कला, रेहड़ा, मनोहरपुर एवं बूढ़ा बगीचा में बाजार की सामूहिक स्वच्छता श्रमदान कर स्वच्छता शपथ का संकल्प भी लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!