छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

*विश्व वानिकी दिवस के उपलक्ष में ABVP रामानुजगंज के द्वारा महाविद्यालय में संगोष्ठी कार्यक्रम किया गया।

IMG-20250322-WA03971-300x300 *विश्व वानिकी दिवस के उपलक्ष में ABVP रामानुजगंज के द्वारा महाविद्यालय में संगोष्ठी कार्यक्रम किया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामानुजगंज के द्वारा विश्व वानिकी दिवस के उपलक्ष में शासकीय लरंगसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामानुजगंज में वन संरक्षण में युवाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री विकाश कुशवाहा ने बताया कि वनों को संरक्षण करने के लिए हम सभी युवाओं को अपना योगदान देना चाहिए वनों में वर्तमान समय में लगने वाले आग से किस प्रकार सुरक्षित करना है तथा वनों के संसाधनों का उपयोग करने वाले समस्त ग्रामीण से यह अनुरोध करना है कि वे वनों में किसी भी प्रकार का आगजनी ना करें तथा आग लगने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दे और आग बुझाने में अपना भी सहयोग प्रदान करें।
आभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपेंद्र यादव ने छात्रों के साथ पांच प्रमुख बातें कही !
• जंगल से गुजरते समय बीड़ी, सिगरेट के जलते टुकड़े न फेकें ।

• जंगल से महुआ फूल, साल बीज एवं अन्य उपज इकट्ठा करने के लिए पेड़ के नीचे एवं आसपास आग न लगाये ।

• जंगल में खाना पकाकर या आग तापकर, जलती आग न छोड़ें ।

• वनों के निकट खेतों में कभी भी आग लगाकर न छोड़ें।

• तेन्दूपत्ता की पैदावार के लिए आग न लगायें।
इस प्रकार की पहल करने से हम सभी अपने वनों को सुरक्षित रख सकते हैं और विश्व की बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग को भी नियंत्रित कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!