छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग
ओमकार सेवा समिति के संरक्षक जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से की आत्मीय मुलाकात ।

विकाश दुबे रामानुजगंज / समाजसेवी संस्था के संस्था ओमकार सेवा समिति के संरक्षक एवं जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव ने आज छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से आत्मीय मुलाकात कर नवरात्र एवं दशहरा की बधाई तथा 15 अक्टूबर को आयोजित उनके जन्म दिवस पर आयोजित जनसेवा कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी ।इस अवसर सभापति पर राजेश यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास पुरुष, हमारे गार्जियन डॉक्टर रमन सिंह से आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया एवं उनके कुशल स्वास्थ्य हाल चाल जाना एवं अन्य विकास कार्यों के संबंध में भी महत्वपूर्ण चर्चा किया। उनका आशीर्वाद हमें हमेशा प्राप्त होता है उनका कार्य कुशलता प्रेरणा हमें नहीं ऊर्जा देती है।