प्रेमिका के पिता को टांगी से मारने पर पुलिस के द्वारा किया गया गिरफ्तार

बलरामपुर / प्रार्थीया अनीता पति जितेंद्र नगेसिया, उम्र 25 साल, निवासी भरतपुर, भण्डार टोली थाना शंकरगढ़ द्वारा दिनांक 8/11/24 को थाना शंकरगढ़ में उपस्थित होकर जबानी रिपोर्ट दर्ज कराई की इसका प्रेम संबंध हर्राटोली गांव के जितेंद्र कुजूर के साथ 2 वर्ष से था, जिसके तरफ से 2 वर्ष की लड़की भी है, जितेंद्र कुजूर हमेशा इसके पास मिलने आना जाना करता था। आवेदिका का पिता मलूवा जीतेन्द्र कुजूर से मिलने से मना करता था जिस कारण दोनों पति पत्नी में झगड़ा विवाद होते रहता था। अभी 10, 15 दिन से जितेंद्र उससे मिलने नहीं गया था। जीतेन्द्र कुजूर के द्वारा दिनांक 7/11/24 के करीब 9:00 बजे रात को ग्राम भरतपुर भंडार टोली में अपने एक अन्य साथी के साथ पत्नी से मिलने गया था तभी आवेदिका का पिता मलूवा नगेसिया बाहर निकला और तुम फिर आ गए बोलकर मिलने से मना करने लगा तभी आरोपी जीतेन्द्र कुजूर द्वारा तुम मना करने वाले कौन होते हो बोलकर हत्या करने के नियत से टांगी की धार तरफ से मलुवा नगेसिया के सिर में हत्या करने के नियत से मार कर गम्भीर चोट पहुंचाया है।*
➡️ *आवेदिका के रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ में अपराध क्रमांक 185/2024 धारा 109 BNS पंजीबद कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान थाना प्रभारी शंकरगढ़ द्वारा घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर को सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए। निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शंकरगढ़ द्वारा पुलिस टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर प्रकरण के आरोपी जितेंद्र कुजूर पिता सुखदेव, उम्र 40 वर्ष एवं नीलू टोप्पो पिता राम टोप्पो, उम्र 28 वर्ष, दोनों निवासी हर्रा टोली, थाना शंकरगढ़ को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अपराध घटित करने के संबंध में कड़ाई से पूछताछ किया गया।*
➡️ *पूछताछ पर पता चला कि आरोपी जितेंद्र कुजूर अपनी 2 साल की बेटी के लिए कपड़ा पहुंचाने जाना है कहकर नीलू टोप्पो के पिकअप वाहन क्रमांक jh 03 Al 4362 को ₹1500 में किराए में लेकर ग्राम भरतपुर,भंडार टोली गया साथ में वाहन स्वामी नीलू टोप्पो भी ले गया था, रात्रि करीब 9:00 बजे अपने ससुर मलुआ नगेसिया, उम्र 65 वर्ष को तुम ही अपनी बेटी को मेरे घर जाने नहीं देते हो कह कर घर में रखें टांगी से मलुवा नगेशिया के सिर में मारकर चोट पहुंचाया है, घटना कर दोनों वहां से पिकअप वाहन क्रमांक jH 03 AL 4362 से भाग गए। घटना में प्रयुक्त लोहे का टांगी को साथ में लेकर भगाना बताया गया है। वाहन स्वामी पिकअप वाहन को अपने घर में रखना बताया है आरोपी जितेंद्र कुजूर के मेमोरेंडम कथन अनुसार एक लोहे का टांगी को उसकी निशानदेही पर उसके घर से जप्त किया गया है तथा आरोपी नीलू टोप्पो की निशानदेही पर पिकअप वाहन को उसके घर से जप्त किया गया है आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से दिनांक 8/11/24 को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।*
*संपूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक गजपति मिर्रे सहायक उप निरीक्षक रफैल तिर्की प्रधान आरक्षक राजेंद्र मिरी आरक्षक प्रदीप मुंडा बबलू बबलू बेक समीर मिंज देव साय सक्रिय रहे*