रात 11 बजे गोटगवां के पास पिकअप व कार की आमने-सामने हुई टक्कर , टक्कर में तीन युवको की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक को गंभीर हालत में अंबिकापुर लेजाया गया है
प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग में रात 11 बजे गोटगवां के पास पिकअप व कार की आमने-सामने हुई टक्कर , टक्कर में तीन युवको की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक को गंभीर हालत में अंबिकापुर लेजाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई भी वहां भी मौत हो चुका है

प्राप्त जानकारी अनुसार, बुधवार देर रात प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम गोवर्धनपुर से कार क्रमांक CG 29 AE 7704 में सवार होकर चार युवक अंबिकापुर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे प्रतापपुर से दूरी करीब दो किलोमीटर मार्ग (खड़गवां रोड) अम्बिकापुर रोड़ में स्थित गोटगवां के नजदीक टमाटर लोड कर बनारस जा रहे तेज गति पिकअप वाहन क्रमांक UP 64 AT 6380 से कार की आमने सामने से भिड़न्त हो गई। भिडन्त से पिकअप व कार के परखच्चे उड़ गए।

इस भीषण दुर्घटना में गोवर्धनपुर निवासी प्रियांशु पटेल 24 पिता प्रतोष पटेल, दीपक पटेल 23 पिता मिथलेश पटेल, पुष्पेंद्र भाई पटेल 21 पिता सुरेन्द्र पटेल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कार में सवार चौथे युवक विनय यादव 21 निवासी ग्राम बटई को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई भी जहाँ ईलाज के द्वौरान मौत हो गई है

इधर घटना में पिकअप चालक विक्रम सिंह बड़ा 42 वर्ष निवासी फुंदुरडीहारी अंबिकापुर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।
–