छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

नवा बिहान ने वीर बाल दिवस का किया आयोजन

IMG-20241226-WA0473-300x121 नवा बिहान ने वीर बाल दिवस का किया आयोजन

सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान् में सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में संचालित नवा बिहान नशा मुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केन्द्र घड़ी चौक अम्बिकापुर के द्वारा संगोष्ठी आयोजित कर वीर बलिदानियों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा उनके त्याग,राष्ट्र भक्ति,संस्कार के सम्बन्ध में उपस्थित लोगों ने विचार व्यक्त किया। वीर बलिदानियों से मिली शिक्षा जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया । कार्यक्रम में ब्रम्हकुमारी विद्या बहन,वंदना दत्ता दीदी,अजय तिवारी,मंगल पाण्डेय,अनिल मिश्रा,संतोष दास,अंचल ओझा,अमृता जायसवाल, हेना खान,सुनिधि शुक्ला,रश्मि सोनी,रणधीर सिंह,अंचल सिन्हा,सुनीला सिंह,अर्णव कुमार, रीना ठाकुर ने सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!