छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

विद्युत वितरण केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित

*विभागीय योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

IMG-20260201-WA0620-300x200 विद्युत वितरण केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित

रजत जयंती वर्ष आमजन तक पहुँची शासन की योजनाएँ*

IMG-20260201-WA0608-300x200 विद्युत वितरण केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित
*बलरामपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में रजत जयंती वर्ष का उत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के अंतर्गत विद्युत विभाग द्वारा विभिन्न विद्युत वितरण
IMG-20260201-WA0610-300x200 विद्युत वितरण केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित

केंद्रों में 30 जनवरी से 6 फरवरी तक रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में डीपाडीह एवं शंकरगढ़ विद्युत वितरण केंद्र में आयोजित रजत जयंती समारोह में सामरी विधायक श्रीमती उदेश्वरी पैंकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

IMG-20260201-WA0606-300x225 विद्युत वितरण केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम के दौरान कृषक जीवन ज्योति योजना, एकल बत्ती कनेक्शन, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न विद्युत योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही आम उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग की योजनाओं, सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।

IMG-20260201-WA0609-300x137 विद्युत वितरण केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित

इस अवसर पर विधायक श्रीमती उदेश्वरी पैंकरा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने का सराहनीय पहल है, जिससे विशेषकर दूरस्थ अंचलों के लोगों को योजनाओं की जानकारी सुलभ हो रही है। इस दौरान उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाने की अपेक्षा भी जताई।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य गठन के बाद विगत ढाई दशकों में विद्युत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जीवन स्तर में व्यापक सुधार आया है।

गौरतलब है कि विद्युत विभाग द्वारा रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत अब तक डीपाडीह, रघुनाथनगर, बरियों, डौरा, सनावल, शंकरगढ़, राजपुर, चलगली एवं चांदो वितरण वितरण केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किया गया और उपलब्धियों को साझा करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की गई। साथ ही 2 फरवरी को रामचंद्रपुर एवं कुसमी, तथा 3 फरवरी को वाड्रफनगर,बलरामपुर में आयोजित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!