छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

बलरामपुर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने जिले के पत्रकारों से रूबरू होते हुए जिले में अपनी प्राथमिकताओं को बताया।

1002246534-300x200 बलरामपुर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने जिले के पत्रकारों से रूबरू होते हुए जिले में अपनी प्राथमिकताओं को बताया।
जिले के 12 वें रूप में पदस्थ नऐ कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने कहा की जिले में मेरी पहली प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल को लेकर होगी, जहां तक स्वास्थ्य की बात है, हर संभव कोशिश रहेगा की, बेहतर इलाज जिले के लोगों को मिल सके, सड़कों की व्यवस्था जल्द से जल्द दुरुस्त हो सके, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर शिक्षा बच्चों को मिल सके, यह हमारी पहली प्राथमिकता है।
1002246536-300x96 बलरामपुर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने जिले के पत्रकारों से रूबरू होते हुए जिले में अपनी प्राथमिकताओं को बताया।
पेयजल के संबंध में बताते हुए कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जिले में काम तेजी से चल रहा है, जल्द ही गुणवत्ता युक्त जल जीवन मिशन का काम पूरा हो जाएगा और जिले में पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी, जिसको लेकर में प्रयास करूंगा।
1002246538-300x97 बलरामपुर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने जिले के पत्रकारों से रूबरू होते हुए जिले में अपनी प्राथमिकताओं को बताया।
वही कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने कहा कि शासन की समस्त योजनाओं का लाभ, जिले की जनता को मिल सके इसके लिए मेरा पूरा प्रयास रहेगा। चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो मूलभूत सुविधा हो तमाम शासन की योजनाओं को जिले के समस्त जानताओं को कैसे मिल सके इसका प्रयास किया जाएगा।

साथ ही पत्रकारों के सुझाव को भी गंभीरता से लेते हुए, कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने कहा कि, आपकी बातों को प्राथमिकता के साथ संबंधित विभागों को अवगत कराते हुए, जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा इस बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील भी उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!