पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026: वाड्रफनगर में दो दिवसीय आवासीय शिविर संपन्न, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार
यह आयोजन मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी वाड्रफनगर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में वर्ष 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन वाड्रफनगर स्थित मंगल भवन में किया गया। यह आयोजन मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि मंच संचालन मंडल महामंत्री राजेंद्र जायसवाल ने किया। पूरे शिविर के दौरान अनुशासन, संगठनात्मक ऊर्जा और वैचारिक स्पष्टता का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

यह शिविर सात अलग-अलग वैचारिक एवं प्रशिक्षण सत्रों में विभाजित रहा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा, आधुनिक तकनीक और जनसंपर्क के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शंकुन्तला सिंह पोर्ते द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात उन्होंने प्रदर्शनी एवं विक्रय केंद्र तथा प्रशिक्षण पंजीयन केंद्र का फीता काटकर अवलोकन किया। प्रशिक्षण कक्ष में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर शिविर की औपचारिक शुरुआत की गई, जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का संचार हुआ।

प्रथम सत्र में विधायक शंकुन्तला सिंह पोर्ते ने संगठन की शक्ति, पार्टी की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं और जनता के बीच पार्टी की मजबूत छवि बनाएं।

द्वितीय सत्र में जिला आईटी सेल संयोजक शुभम सोनी ने आधुनिक चुनाव प्रबंधन में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और डेटा प्रबंधन के माध्यम से संगठन को सशक्त बनाने के गुर सिखाए।

तृतीय सत्र में जिला महामंत्री संजय सिंह ने पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर ओजस्वी उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत होता है।

प्रथम दिवस के भोजन अवकाश के दौरान विधायक पोर्ते ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया और आत्मीय संवाद किया। उनके इस सादगीपूर्ण व्यवहार ने कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया और पूरे शिविर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

चतुर्थ सत्र में जिला मंत्री मुद्रिका सिंह ने वैचारिक अधिष्ठान पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल सिद्धांतों से अवगत कराया। पांचवें सत्र में जिला सहकारी बैंक सरगुजा के अध्यक्ष रामकिसुन सिंह ने कार्य विस्तार और संगठन की भावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

छठवें सत्र में जिला कोषाध्यक्ष एवं वाड्रफनगर मंडल प्रभारी प्रवीण अग्रवाल ने इतिहास, विज्ञान और संगठन के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। सातवें और अंतिम सत्र में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अनुशासित कार्यशैली पर बल दिया।

शिविर के दूसरे दिन सुबह जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल समय से पहले शिविर स्थल पहुंचे और सभी कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने उनके साथ बैठकर भोजन किया और संवाद स्थापित किया, जिससे कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोपिशरण कुशवाहा, रमाकांत गुप्ता, रामजनक कुशवाहा, गौरी कुशवाहा, गोपाल कश्यप, यमुना यादव, दिनानाथ कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, बिस्वनाथ तिवारी, असर्फी गुप्ता, अवध बिहारी तिवारी, हेतराम कुशवाहा सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारियों में जिला मंत्री रामकुमार कुशवाहा की उपस्थिति रही।

मंडल स्तर पर उपाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, पवन गुप्ता, महामंत्री अनिरुद्ध यादव, राजेंद्र जायसवाल, मंत्री विद्यावती खैरवार, कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश जायसवाल, मीडिया प्रभारी दिनेश कश्यप, विकास कुशवाहा, सोशल मीडिया प्रभारी बीरेन्द्र ठाकुर, कार्यालय सह मंत्री रविशंकर मरकाम, महेन्द्र देवांगन सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।

विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिसमें अनुसूचित जाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित अन्य इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त विधि, शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार एवं झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

निर्वाचित जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत सदस्य रामप्रताप सिंह, जनपद सदस्य नेवाजो आयाम, प्रियंका खैरवार, रजमतिया मराबी, रिंकू दुबे, लक्ष्मण मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष मान सिंह, पार्षद शारदा भगत, रामकुमार कुशवाहा, विकास श्रीवास, चंदन कुशवाहा, चन्द्रवती आयाम सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

शिविर के सफल आयोजन में अशोक यादव, आशुतोष गुप्ता (विकि), गोरेलाल बंसल, प्रमोद कश्यप, दिलीप दोहरे, डॉ अश्वनी चौबे, रविंद्र नेताम, प्रियम दुबे, रमेश यादव, शिवशंकर यादव, अंचल सिंह, अमितेश कुशवाहा, अयोध्या यादव, संजय कनोजिया, अंजू कुशवाहा, शारदा भगत, चंदा कुशवाहा, रौशनी यादव सहित युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

समापन अवसर पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल और मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार द्विवेदी द्वारा शिविर में विशेष योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रशिक्षार्थियों को भी सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

अंत में मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों, संयोजकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ने वाड्रफनगर मंडल के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत किया।