अपराध दुर्घटनाछत्तीसगढ़रायपुर संभागसरगुजा संभाग
रघुनाथनगर पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
24 घंटे के भीतर हत्या का आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से किया था हमला

पुलिस के अनुसार जनकपुर साप्ताहिक बाजार से लौट रहे बगईनार निवासी रामप्रसाद सिंह पर आरोपी बंधू सिंह आयाम ने पीछे से टांगी से गर्दन पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल रामप्रसाद को उपचार के लिए अंबिकापुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई की रिपोर्ट पर थाना रघुनाथनगर में अपराध क्रमांक 53/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। एफएसएल टीम की मदद से जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और जनकपुर जंगल से उसे हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक होने के कारण हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी भी बरामद कर ली गई है।
गिरफ्तार आरोपी बन्धु सिंह आयाम को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।