छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता, संवेदनशीलता और जवाबदेही से करें कार्य – कलेक्टर

IMG-20260522-WA0584-300x111 जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता, संवेदनशीलता और जवाबदेही से करें कार्य - कलेक्टर

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की नवपदस्थ कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण करने उपरांत संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की प्राथमिकताओं, विकास योजनाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए जिले के समग्र विकास हेतु टीम भावना एवं समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।
IMG-20260522-WA0586-300x130 जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता, संवेदनशीलता और जवाबदेही से करें कार्य - कलेक्टर
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि शासन की मंशानुरूप जिले के अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित के मामलों में संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व, ग्रामीण विकास सहित सभी क्षेत्रों में जिले को अग्रणी बनाने के लिए विभागों के मध्य बेहतर समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।
IMG-20260522-WA0587-300x128 जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता, संवेदनशीलता और जवाबदेही से करें कार्य - कलेक्टर
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि आमजन को त्वरित राहत पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता, संवेदनशीलता एवं समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
IMG-20260522-WA0585-300x146 जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता, संवेदनशीलता और जवाबदेही से करें कार्य - कलेक्टर
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने, अनुशासन बनाए रखने तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ें तथा कार्यालयीन कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में समयबद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखते हुए आमजन के हित मे कार्य करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, आर.एन. पाण्डेय, अभिषेक गुप्ता, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!