अपराध दुर्घटनाछत्तीसगढ़

बसंतपुर स्कूल के व्याख्याता का कथित आपत्तिजनक स्टेटस वायरल

अश्लील स्टेटस वायरल होने पर घिरे शिक्षक, अभिभावकों में नाराजगी

IMG_20260517_172906-191x300 बसंतपुर स्कूल के व्याख्याता का कथित आपत्तिजनक स्टेटस वायरलIMG_20260517_172906-191x300 बसंतपुर स्कूल के व्याख्याता का कथित आपत्तिजनक स्टेटस वायरल
बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में एक शिक्षक द्वारा लगाए गए कथित अश्लील व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि बसंतपुर हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ एक व्याख्याता के मोबाइल नंबर से महिला का आपत्तिजनक वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया गया, जिसका स्क्रीन रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
मामले के सामने आने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि शिक्षक समाज के आदर्श माने जाते हैं और यदि शिक्षकों से जुड़े इस तरह के मामले सामने आएंगे तो इसका बच्चों पर गलत असर पड़ेगा। कई लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग भी की है।
वहीं संबंधित शिक्षक ने अपनी सफाई में कहा है कि यह स्टेटस उन्होंने जानबूझकर नहीं लगाया था। उनके अनुसार मोबाइल बच्चों के पास था और गलती से स्टेटस लग गया।
इधर मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने कहा है कि शिकायत और वायरल सामग्री की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!