अपराध दुर्घटनाछत्तीसगढ़

अवैध रेत परिवहन में कार्यवाही करने गये पुलिस आरक्षक के हत्या में शामिल मास्टर माइंड सहित मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्तार

छ०म० झारखण्ड बार्डर का लाभ उठाकर कन्हर नदी से करते थे अवैध रेत परिवहन का कार्य।

IMG-20250516-WA0416-300x169 अवैध रेत परिवहन में कार्यवाही करने गये पुलिस आरक्षक के हत्या में शामिल मास्टर माइंड सहित मुख्य आरोपी  पुलिस की गिरफ्तार

घटना में शामिल कुल 08 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार एवं अन्य सहयोगियों की तलाश जारी।

भारतीय न्याय संहिता के साथ-साथ, वन अधिनियम व खनिज अधिनियम के तहत भी की जा रही है कार्यवाही।

अवैध परिवहन को जप्त कर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही।

आरोपियों को अपराध के बाद भगाने मे शामिल सहयोगियों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

घटना में प्रयुक्त 03 ट्रेक्टर को किया गया जप्त।

बलरामपुर जिले में दिनाँक 12. मई .2025 के दरमियानी रात पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम लिबरा घाट कन्हर नदी छत्तीसगढ़ में अवैध रेत परिवहन करने वालो पर कार्यवाही करने हेतु गई थी तभी टीम में शामिल आरक्षक शिवबचन सिंह के द्वारा अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रेक्टर को रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों द्वारा ट्रेक्टर से आहत कर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई थी जिसमे थाना सनावल मे अपराध क० 27/2025 धारा-103 (1), 109, 121(1), 132,221,61(2)3(5),238,240 बी०एन०एस० धारा 33 (1) (ख), 52 भारतीय वन अधिनियम 1927, धारा- 04/21 खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल, डी०एफ०ओ० आलोक बाजपेयी के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा तत्काल आरोपियों को पकडने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल के द्वारा थाना सनावल में कैम्प करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर राम अवतार ध्रुव, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रामानुजगंज बाजीलाल सिंह के नेतृत्व में 07 टीम आरोपियों को पकडने हेतु बनाई गई थी। सभी प्राप्त साक्ष्यों का विश्लेषण कर टीम के द्वारा झारखण्ड, उ०प्र० में लगातार दबिश देकर संदेहियों से पुछताछ किया गया जिससे घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली।

आरोपियों से पुछताछ में पता चला की नसीमुल हक उर्फ नसीम मास्टर माइंड जो खाला टोला से राजनगर थाना धुरकी जिला गढ़वा झारखण्ड का रहने वाला है। इसके 09 लडके है। इसके पास 02 ट्रेक्टर, 02 हाईवा / टीप्पर एवं 01 जे०सी०बी० है। जो अवैध रेत व गिट्टी का कार्य करता हैं जिसके सभी बच्चें इसके अवैध रेत व गि‌ट्टी परिवहन के कार्य में संलिप्त रहते है तथा इसका सहयोग करते है।

कन्हर नदी छ०ग० व झारखण्ड की सीमा का निर्धारण करता है। आरोपी नसीमुल हक ट्रेक्टर से अवैध रेत उत्खनन कर परासपानी जिला गढ़वा झारखण्ड में रेत डम्प कर रखता था तथा वही से टीप्पर / हाईवा में अवैध रेत जे०सी०बी० से लोड कर झारखण्ड व उ०प्र० में बेचता था। अभी गर्मी में जब कन्हर नदी में पानी कम हुआ तो ये लोंग छ०म० के लिबरा घाट के रेत का अवैध परिवहन करना शुरू कर दिये थे जिसका लिबरा ग्राम के लोगो के द्वारा शिकायत किया गया था।

दिनांक 12.05.2025 को रात में लिबरा घाट से रेत उत्खनन की शिकायत के आधार पर वन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही करने हेतु लिबरा घाट गई हुई थी तभी 03 ट्रेक्टर जिसका ड्राइवर 01. आरीफुल हक 02 हमिदुल हक 03. उपेन्द्र कोरवा मौजूद थे संयुक्त टीम

को देखते ही उक्त ड्राईवर ट्रेक्टर को यहां से निकालकर भागने लगे तभी ट्रेक्टर ड्राईवर हमिदुल के द्वारा आर० शिवबचन सिंह को आहत करते हुए हत्या कर फरार हो गया, इसी प्रकार दूसरा ट्रेक्टर ड्राईवर आरीफुल हक एवं उपेन्द्र कोरवा के द्वारा भी संयुक्त टीम के जवानों पर ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया जिसे जवान बाल बाल बचे। आरोपी ड्राईवरों को जब गिरफ्तार किया गया तो पुछने पर बताया गया की नसीमुल हक के द्वारा बोला गया था कि जब भी छ०ग० के प्रशासन की टीम द्वारा अवैध रेत परिवहन रोका जाएगा तो उन पर ट्रेक्टर चढ़ा देना जिस पर आरोपी हमिदुल के द्वारा आरक्षक के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ाकर हत्या कर दिया गया।

निम्न आरोपीगण एक ही परिवार के सदस्य व रिश्तेदार है जो षडयंत्रपूर्वक घटना को कारित कियें है –

01. नसीमूल हक उर्फ नसीम पिता स्वा कुदरत अली उम्र 65 वर्ष सा.

02. आरीफूल हक पिता नसीमूल हक उम्र 24 वर्ष

03. जमील अंसारी पिता नसीमूल हक उम्र 41 वर्ष

04. हमिदुल हक पिता नसीमूल हक उम्र 20 वर्ष

05. निजामुल हक पिता नसीमूल हक उम्र 20 वर्ष

ये सभी मुख्य आरोपी नसीमुल हक के बेटे है तथा

06. शकील अंसारी पिता इसरार अंसारी उम्र 22 वर्ष

ये आरोपी मुख्य आरोपी नसीमुल हक के भाई का बेटा है।

07. अकबर अंसारी पिता स्व० नाजिम मियां उम्र 50 वर्ष सा. अरसली थाना भवनाथपुर जिला गढ़वा (झारखण्ड)

ये आरोपी मुख्य आरोपी नसीमुल हक के बेटे का साला है।

08. उपेन्दर कोरवा पिता कृष्णा कोरवा उम्र 25 वर्ष सा० करवापहाड़ थाना धुरकी जिला गढ़या (झारखण्ड)

ये मुख्य आरोपी के रिश्तेदार जाहिद अंसारी का ट्रेक्टर चलाता है।

उक्त सभी अवैध रेत परिवहन का कार्य करते है और षडयंत्रपूर्वक घटना को अंजाम दिया।

घटना कारित के आरोपियों के द्वारा झारखण्ड में छिपने का प्रयास किया गया जिसे हमारी पुलिस के द्वारा अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर पकड लिया गया। विवेचना में आये अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपीयों की पता तलाश की जा रही है। पुलिस के द्वारा विवेचना के सभी पहलुओं पर सुक्ष्मता से जींच की जा रही है विवेचना जारी है।

पूरी कार्यवाही में निरीक्षक अजय साहू, कुमार चंदन सिंह, व्यास नारायण चुरेन्द्र, उप निरीक्षक हिम्मत सिंह शेखावत, धिरेन्द्र तिवारी, मनोज नवरंगे, गजपति गिरें, नवल किशोर दुबे, स०उ०नि० अश्वनी सिंह, राधेश्याम विश्वकर्मा, गोटिया राम मरावी, शिव कुमार सिंह, पंचम राम भगत प्र०आर० मायापति सिंह, नारायण तिवारी, विजय टोप्पों, अमर टोप्पों, विक्रम एक्का एवं साइबर टीम प्र०आर० नागेन्द्र पाण्डेय, राहुल यादव, आर० राजकमल सैनी, मंगल सिंह, सुखलाल, पंकज शर्मा, राजकिशोर, आकाश तिवारी, प्रशांत भगत शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!